वाहन चेकिंग के दौरान 1.63 लाख नेपाली व 95 हजार भारतीय रुपये जब्त

झंझारपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में एक व्यक्ति की बाइक से इंडियन व नेपाली रुपये जब्त किया गया है. अरड़िया ओपी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लाख 63 हजार नेपाली व 95 हजार इंडियन करेंसी जब्त किया है़ ये रुपये जयनगर […]

झंझारपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में एक व्यक्ति की बाइक से इंडियन व नेपाली रुपये जब्त किया गया है. अरड़िया ओपी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लाख 63 हजार नेपाली व 95 हजार इंडियन करेंसी जब्त किया है़ ये रुपये जयनगर निवासी मनोज चौधरी के पास से बरामद किया गया गया है.

नोडल पदाधिकारी डा़ अमित कुमार अमन, एसएसटी अजित कुमार एवं अरड़िया ओपीध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी के नेतृत्व में संग्राम चौक पर देर शाम चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें दर्जनों वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया़ नोडल पदाधिकारी डा़ अमित कुमार अमन ने बताया कि 50 हजार से अधिक राशि बिना सूचना के ले जाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है़ राशि जब्त कर अग्रेतर करवाई की जा रही है़ इस अभियान में एसआई शिवशंकर कुमार सहित एसएसबी के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >