बिस्फी : प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन के सभागार में प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता निर्वाचिन पदाधिकारी व बीडीओ अहमर अब्दाली ने की. इस मौके पर सभी बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर लाने और वापस ले जाने हेतु कार्य योजना एवं रूट चार्ट तैयार करें.
वहीं पाठशाला दिवस का भी आयोजन की जाए. उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को ट्राई साइकिल व ह्वीलचेयर की आवश्यकता है उसकी सूची तत्काल कार्यालय को उपलब्ध कराएं. दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाने के लिए एक वोलेंटियर टीम गठित करने का आदेश दिया. जो पेट्रोलिंग कम कलेक्टिंग टीम के वाहन से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लायेंगे.
मौके पर बीएसओ मुकेश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी चंदेशवर नारायण सिंह, सुधीर कुमार, शहवाज दस्तगीर, मो. फैयाज, संजय कुमार, देवनारायण चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे.
