ठोकर से युवक की मौत लोगों ने जाम की सड़क

पोल स्टार स्कूल के समीप स्कूली बस व ट्रक के बीच में फंस जाने से लगी ठोकर रहिका : थाना क्षेत्र के रहिका-मधुबनी एसएच-57 में धनुषी गांव में एक निजी स्कूल के समीप सड़क हादसे में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी वीरेंद्र […]

पोल स्टार स्कूल के समीप स्कूली बस व ट्रक के बीच में फंस जाने से लगी ठोकर

रहिका : थाना क्षेत्र के रहिका-मधुबनी एसएच-57 में धनुषी गांव में एक निजी स्कूल के समीप सड़क हादसे में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार चौधरी के रूप में की गयी है.
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह वीरेंद्र कुमार चौधरी पोखरौनी में रहने वाली अपनी बहन के ससुराल में जाकर उससे मिलकर वापस अपने गांव लौट रहा था. इसी बीच पोलस्टार स्कूल के समीप एक स्कूली बस व एक ट्रक के बीच में जाकर वह फंस गया. इसी बीच संभवत: स्कूली बस ने उसे ठोकर मार दिया. जिससे घटना स्थल पर ही वीरेंद्र की मौत हो गयी.
मृतक टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल से जा रहा था. बताया जा रहा है कि ठोकर मारने के बाद बस एवं ट्रक दोनों मौके से निकल गया. जब तक स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बस एवं ट्रक दोनो निकल चुका था. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पोल स्टार स्कूल के समीप सड़क जाम कर दिया. इस घटना की जानकारी पुलिस व मृतक के परिजन को भी दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >