एक लाख व बाइक नहीं देने पर विवाहिता की हत्या

फुलपरास : लौकहा थाना क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले लक्ष्मी कामत की पत्नी शांति देवी ने दहेज में तीन लाख रुपये एवं बाइक नहीं देने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए फुलपरास थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने अपनी पुत्री चानो देवी (20 वर्ष) की हत्या के आरोप में […]

फुलपरास : लौकहा थाना क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले लक्ष्मी कामत की पत्नी शांति देवी ने दहेज में तीन लाख रुपये एवं बाइक नहीं देने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए फुलपरास थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने अपनी पुत्री चानो देवी (20 वर्ष) की हत्या के आरोप में रामनगर पंचायत के पूर्व मुखिया देवकांत कामत सहित छह लोगों को नामजद किया है.

वर्ष 2017 में लौकहा थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी लक्ष्मी कामत की पुत्री चानो देवी की शादी सुरियाही निवासी स्व. विकाउ कामत के पुत्र ईश्वरी कामत उर्फ कारी कामत के साथ हुई थी. प्रताड़ना से तंग आकर चानो देवी ने अपनी मां से कहा कि यदि पैसा नहीं दीजिएगा तो हमको मार देगा. इंकार करने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

जिसको लेकर कईबार समाजिक समझौता भी हुआ. इसी बीच 22 फरवरी को पति ईश्वरी कामत गुरगांव से फोन पर सूचना दी कि चानो देवी की मौत हो गई है. मृतका की मां शांति देवी ने सुरियाही निवासी पुहुपलाल कामत, रोहित कामत, अजित कामत के अलावे जिले के ललमनिया थाना क्षेत्र के ब्रहमोतरा निवासी घूरन कामत एवं रामनगर पंचायत के पूर्व मुखिया देवकांत कामत सहित छह लोगो पर दहेज के लिए साजिश के तहत अपनी पुत्री के हत्या का आरोप लगाया है. पुनि सह थानाध्यक्ष महफूज आलम ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >