मधुबनी :सुप्रीम कोर्ट को गुमराह कर रही भाजपा : डॉ शकील

मधुबनी : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ शकील अहमद ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है. केंद्र की भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का काम किया है. देश में पहली ऐसी सरकार है, जिसने सबों को गुमराह किया है. उन्होंने रविवार को जिला अतिथि […]

मधुबनी : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ शकील अहमद ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है. केंद्र की भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का काम किया है. देश में पहली ऐसी सरकार है, जिसने सबों को गुमराह किया है. उन्होंने रविवार को जिला अतिथि गृह में संवाददाताओं से कहा कि 70 साल में पहली बार लिखित झूठ देकर न्यायालय को गुमराह किया गया है.
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राफेल डील के संबंध में अब तक सीएजी, पीएसी तथा संसदीय कमेटी को क्यों नहीं जानकारी दी गयी है. कांग्रेस की सरकार ने फ्रांस सरकार से एक राफेल लड़ाकू विमान 526 करोड़ में खरीद की बात की थी. तब किस कारण नरेंद्र मोदी की सरकार ने 1670 करोड़ में इसकी डील की. यह पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >