मधुबनी : ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 5.92 लाख की लूट, विरोध करने पर तीन को मारी गोली

बेनीपट्टी (मधुबनी) : अपराधियों ने बेहटा एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से मंगलवार को पांच लाख 92 हजार रुपये लूट लिये. विरोध करने पर संचालक व दो अन्य को गोली मार दी. बाइक से दो अपराधी आये थे. रुपया लूटने के बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले. सूचना पर पहुंचे डीएसपी पुष्कर कुमार ने […]

बेनीपट्टी (मधुबनी) : अपराधियों ने बेहटा एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से मंगलवार को पांच लाख 92 हजार रुपये लूट लिये. विरोध करने पर संचालक व दो अन्य को गोली मार दी. बाइक से दो अपराधी आये थे. रुपया लूटने के बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले.

सूचना पर पहुंचे डीएसपी पुष्कर कुमार ने अपराधियों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. मंगलवार को ग्राहक सेवा केंद्र के सामने एसबीआई की शाखा से संचालक सुमन कुमार पैसे लाने गया था. बैंक से पैसे लेकर वह बैग में रखा और सड़क पार करने लगा. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी आये और संचालक से पैसे से भरा बैग छीनने लगे. विरोध करने पर संचालक व एक अन्य को गोली मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >