मधुबनी : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 10 लाख लूटे

बैंक में पैसा जमा करने जाने के दौरान घटी घटना सकरी/पंडौल (मधुबनी) : सकरी थाना क्षेत्र के मोहन बढ़ियाम गांव स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के निकट अपराधियों ने भारत फाइनेंस इनक्लूजन प्राइवेट लिमिटेड नामक नॉन बैंकिंग कंपनी के शाखा प्रबंधक से 10 लाख 19 हजार 5 सौ रुपये लूट लिये. घटना सोमवार के दिन 10 […]

बैंक में पैसा जमा करने जाने के दौरान घटी घटना
सकरी/पंडौल (मधुबनी) : सकरी थाना क्षेत्र के मोहन बढ़ियाम गांव स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के निकट अपराधियों ने भारत फाइनेंस इनक्लूजन प्राइवेट लिमिटेड नामक नॉन बैंकिंग कंपनी के शाखा प्रबंधक से 10 लाख 19 हजार 5 सौ रुपये लूट लिये. घटना सोमवार के दिन 10 बजे की है.
सकरी चीनी मिल के पास भारत फाइनेंस इनक्लूजन लिमिटेड का ऑफिस है़ मंगलवार को फाइनेस कंपनी के मैनेजर दीपक कुमार ऑफिस के कर्मचारी पवन कुमार को साथ लेकर सकरी बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 10 लाख 19 हजार पांच सौ रुपये जमा करने जा रहे थे. चीनी मिल से थोड़ी ही दूरी पर डॉन बॉस्को स्कूल के निकट दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्टल की बट से उसके सर पर मारा जिससे वह घायल हो गए. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक सभी बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर हाइवे की ओर भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >