मधुबनी : फर्जी आईआरएस अधिकारी गिरफ्तार

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले के कलुआही थाना अंतर्गत नरार पश्चमी टोला से पुलिस ने एक फर्जी आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है. युवक कई दिनों से क्षेत्र में फर्जी आईआरस अधिकारी बनकर घूम रहा था. संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने जांच किया तो मामले का […]

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले के कलुआही थाना अंतर्गत नरार पश्चमी टोला से पुलिस ने एक फर्जी आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है. युवक कई दिनों से क्षेत्र में फर्जी आईआरस अधिकारी बनकर घूम रहा था. संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने जांच किया तो मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद फर्जी आईआरएस अधिकारी रोहित कुमार सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक युवक पर आरोप है कि भूमि विवाद के एक मामले में वह अपने को आईआरएस अधिकारी बता कर डीएम,एसडीओ और डीएसपी से सहयोग भी लिया था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी. इसके बाद प्रशासन ने छानबीन किया तो मामले का खुलासा हुआ.

इस मामले में सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह और सदर डीएसपी कामनी बाला ने बताया कि युवक रोहित कुमार सिंह पिछले कई दिनों से क्षेत्र में फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर घूम रहा था. बताया जा रहा है कि साल 2017 बैच के आईआरएस अधिकारी रोहित शर्मा जो कि नागपुर में ट्रेनिंग ले रहे हैं. उनके ही नाम पर यह शख्स खुद को आईआरएस अधिकारी बताकर फर्जीवाड़ा कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >