लावारिस हालत में खड़े स्कॉर्पियो से 1080 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

मधुबनी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक लावारिस स्कॉर्पियो से 1080 लीटर देसी शराब बरामद की है. शराब की खेप तस्करी के उद्देश्य से लाई गई थी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही तस्कर फरार हो गए. पुलिस वाहन को जब्त कर आगे की जांच कर रही है.

Madhubani News: नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1080 लीटर देसी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर बुद्ध नगर कॉलोनी में लावारिस हालत में खड़ी एक स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से बोरे में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई. पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि बुद्ध नगर कॉलोनी में एक स्कॉर्पियो संदिग्ध परिस्थिति में लंबे समय से खड़ी है. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी ली. जांच के दौरान डिक्की से कुल 1080 लीटर देसी शराब बरामद हुई, जिसे बोरे में छिपाकर रखा गया था.

तस्करी की आशंका, वाहन छोड़कर फरार हुए आरोपित

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब की खेप तस्करी के उद्देश्य से वहां लाई गई थी. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाहन छोड़कर संबंधित लोग फरार हो गए. पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना लाते हुए उसके पंजीकरण, स्वामित्व और संभावित तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वाहन वहां कब से खड़ा था और उससे जुड़े लोग कौन थे.

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. जांच पूरी होने के बाद मामले में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >