कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मधेपुरा

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहुगढ़ वार्ड नंबर दो आदर्श नगर निवासी अविनाश यादव के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया गया कि सोनू घटना को अंजाम देने के इरादे से निकला था. इसी दौरान पुलिस को उसकी स्थिति संदिग्ध लगी. पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से कट्टा व कारतूस बरामद हुआ. युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >