अभद्र व्यवहार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

अभद्र व्यवहार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

शंकरपुर. शराब के नशे में शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय लाही में कार्यरत एक शिक्षिका के साथ सोमवार को स्कूल से जाने के दौरान एक युवक ने शराब के नशे में अभद्र व्यवहार किया था. शिक्षिका ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी. 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ा. युवक की पहचान लाही वार्ड छह निवासी विनोद ऋषिदेव के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई. मेडिकल कराये जाने पर शराब पीने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >