चैती छठ के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच वितरित की गयी पूजन सामग्री

चैती छठ के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच वितरित की गयी पूजन सामग्री

नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 में रेखा सेवा सदन परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, वरीय उपसमाहर्ता ने की शिरकत

मधेपुरा. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 14 स्थित रेखा सेवा सदन परिसर में लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के शुभ अवसर पर पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने की. इस अवसर पर छठ व्रतियों के बीच वरीय उपसमाहर्ता अरुण कुमार सिंह एवं पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी द्वारा साड़ी, दूध, चावल, चीनी और अगरबत्ती सहित अन्य आवश्यक पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया.

लोक आस्था व सेवा का संगम

मौके पर उपस्थित वरीय उपसमाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि चैती छठ लोक आस्था का महापर्व है, जिसे पूरी शुद्धता, सच्चे मन और अटूट निष्ठा के साथ मनाया जाता है. ऐसे पावन अवसर पर सेवा कार्य करना अत्यंत सुखद अनुभव है. वहीं पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि महापर्व को देखते हुए गरीब, लाचार एवं जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक अवसरों पर आमजनों को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि कोई भी व्रती संसाधनों के अभाव में पूजा से वंचित न रहे. वितरण समारोह के दौरान सेवा निवृत्त बैंक अधिकारी अशोक ठाकुर, प्रो. यशवंत यादव, अर्चना कुमारी, पूनम कुमारी, प्रेम देवी, अनीषा भारती, पुरुषोत्तम कुमार, दिवाकर कुमार, रामरती देवी, ननकी देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, सुरेंद्र राय, सुशीला देवी, अनुराधा देवी, गणेश राय, प्रमिला देवी और लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी के सहयोग से वितरण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >