सीओ व राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य हो रहा प्रभावित

सीओ व राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य हो रहा प्रभावित

कुमारखंड.

अंचल अधिकारी व राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व से जुड़े सभी कार्य प्रभावित हो रहा है. हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर जमीन संबंधी मामलों, दाखिल-खारिज, जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कार्य ठप हो गया है. बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर सीओ एवं राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं. मांगों में सेवा शर्तों में सुधार, वेतन विसंगति दूर करना, कार्य के दबाव को कम करना तथा सुरक्षा की गारंटी शामिल है. कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक वे कार्य पर वापस नहीं लौटेंगे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है ताकि राजस्व कार्य सुचारू रूप से फिर से शुरू हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >