महिला क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मधेपुरा. आदर्श महाविद्यालय,घैलाढ़ में नई चेतना पहल एक बदलाव अभियान 4.0 के तहत महिला क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं विजेता टीम को अतिथियों ने सम्मानित किया. आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को खेल के माध्यम से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व टीम भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करना था. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी महिलाओं ने शानदार खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुये यह संदेश दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में सक्षम है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों व आयोजन समिति के सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि खेल महिलाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत माध्यम है. नारी चेतना अभियान 4.0 महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है. कार्यक्रम का उद्घाटन सद्भावना, संस्कार व आराधना संकूल स्तरीय संघ की दीदियों व जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी ने किया. मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार, पद्माकर मिश्र, संदीप कुमार, राज किशोर, धीरेंद्र कुमार, लेखपाल, संजीत कुमार, चंदन कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >