रासलीला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रासलीला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ऊं उमा महादेव मंदिर,मजहरपटटी में 20 फरवरी तक चलेगा रासलीला कार्यक्रम उदाकिशुनगंज. महाशिवरात्रि मेले को लेकर मुख्यालय स्थित ऊं उमा महादेव मंदिर मजहरपटटी धाम में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है. रात में रासलीला का आयोजन किया जाता है. श्रद्धालु बुधवार की देर रात तक शिव धनुष लीला धार्मिक कार्यक्रम के प्रस्तुति से भाव विभोर हो गये. मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय मेलोडी, सचिव गौरी शंकर सिंह ने बताया कि यह मेला चार दशक से चला आ रहा है. मंदिर के संस्थापक श्रीरामजी गुरुजी महाराज ने हर साल यह मेला अपनी ख्याति बिखेर रही है. श्रद्धालुओं की हर मन्नतें इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने से पूरी होती है. यहां बिहार, बंगाल एवं नेपाल से भी श्रद्धालु हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >