रामनवमी महोत्सव को लेकर हुई बैठक

रामनवमी महोत्सव को लेकर हुई बैठक

आलमनगर. नगर पंचायत स्थित चंद्रशेखर चौधरी के आवास परिसर में गुरुवार को रामनवमी महोत्सव को लेकर बैठक हुई, जिसमें लोगों के द्वारा गत वर्ष में आयोजित रामनवमी महोत्सव के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति के सहयोगी का धन्यवाद किया. वहीं इस बार के आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताया. समिति के सदस्य धीरज सिंह ने बताया कि इस बार 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष पर कलश शोभायात्रा के साथ रामकथा शुरू होगा, जो 27 मार्च तक चलेगा. वहीं 28 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा निकाली जायेगी. कथा वाचक के रूप में चित्रकूट धाम से आचार्य कृपा शंकर जी महाराज आयेंगे. मौके पर मनोज मनोरंजन ठाकुर, पंकज चौधरी, घीरज सिंह, राजकिशोर साह, डॉ सोनू, पवन कुमार सिंह, बमबम चौधरी, अमोल चौधरी, सौरभ कुमार, छोटू कुमार, प्रभाष कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >