जीविका निधि की मदद से महिलाएं व्यवसाय को बढ़ायेगी

जीविका निधि की मदद से महिलाएं व्यवसाय को बढ़ायेगी

सिंहेश्वर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जीविका दीदियों के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है. कार्यक्रम की लाइव के माध्यम से कलाभवन में प्रसारित किया गया, जिसमें बीडीओ आशुतोष कुमार, सिंहेश्वर नगर पंचायत की अध्यक्ष्य पूनम देवी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, भाजपा के नगर अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, सिंहेश्वर ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री के सदस्य संतोष मल्लिक, जीविका दीदी उपस्थित थीं. जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड के माध्यम से महिलाएं कम ब्याज दर पर बड़ी राशि का कर्ज प्राप्त कर सकेंगी, जिससे उनकी माइक्रोफाइनेंस संस्थानों पर निर्भरता घटेगी और आर्थिक बोझ भी कम होगा. यह संस्था पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. जिससे लेन- देन पारदर्शी और तेज होंगी. इस पहल से ग्रामीण महिलाएं सशक्त होंगी और समुदाय-नेतृत्व वाले व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा. जीविका निधि की मदद से महिलाएं अपने व्यवसाय को बढ़ाने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने में सक्षम होंगी. इस पहल से ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और महिलाओं को अपने परिवार के लिए अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलेगी. जीविका निधि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >