महिला दार्शनिक परिषद् का अधिवेशन नौ से

महिला दार्शनिक परिषद् का अधिवेशन नौ से

मधेपुरा. भारतीय महिला दार्शनिक परिषद 16वां राष्ट्रीय अधिवेशन नौ से 11 मार्च 2026 तक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन में होगा. इसका केंद्रीय विषय ””वयं राष्टे जागृयाम पुरोहिताः”” अर्थात् हम पुरोहित (अग्रणी/जिम्मेदार नागरिक) राष्ट्र को जीवंत व जाग्रत बनाये रखना है. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि परिषद की अध्यक्ष प्रो राजकुमारी सिन्हा (रांची) ने अधिवेशन में भाग लेने के लिए मधेपुरा सहित पूरे बिहार के दर्शनों शिक्षक व शिक्षिकाओं को आमंत्रित किया है. उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान कई शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे. मौके पर “देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय सम्मान ” भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला की अध्यक्ष प्रो शशिप्रभा कुमार को प्रदान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि अधिवेशन में क ई व्याख्यान मालाएं व दो संगोष्ठियां होंगी. साथ ही चार समानांतर तकनीकी सत्रों में पत्र-वाचन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >