थाना में चौकीदारों का हुआ सप्ताहिक परेड, थानाध्यक्ष ने दिये निर्देश

Weekly parade of watchmen

उदाकिशुनगंज

उदाकिशुनगंज आदर्श थाना में रविवार को चौकीदारों का सप्ताहिक परेड हुआ. इसमें चौकीदारों को उसके कर्तव्य का बोध कराया गया. परेड के दौरान थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सिंह ने चौकीदारों को आन ड्यूटी वर्दी में रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि खुद अनुशासित रहकर दूसरों के साथ आदर से बात करें. अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें. लोगों से बात कर उनकी परेशानी को समझें. थानाध्यक्ष ने कहा कि असमाजिक तत्वों एवं अपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखें. नशा को लेकर भी सजग रहें. शराब कारोबारी और इसके शौकिन लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करें. इलाके में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए तुरंत पुलिस पदाधिकारी को सूचित करें. वहीं थानाध्यक्ष ने दुर्गा पूजा और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी सक्रियता बरतनें का निर्देश दिया. अपने क्षेत्र में कर्तव्य का सही से पालन करें. असमाजिक तत्वों और अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिये गये. पूजा एवं चुनाव में गड़बड़ी की मंशा पालें लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर सूचित करें. इस दौरान वारंट के बारे में विस्तारपूर्वक चौकीदारों को जानकारी दी. थानाध्यक्ष ने कहा कि अपने क्षेत्र में आप भ्रमण करें एवं जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलती है थाना को सूचित करें. चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के लिए यह जरूरी है. इससे क्राइम कंट्रोल करने में ज्यादा सहायता मिलेगा. साथ ही स्थानीय लोग निर्भीक एवं आश्वस्त रहेंगे. हमें हर हाल में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त रखना है. इससे कि कहीं भी गड़बड़ी होने के पूर्व ही मामले को संभाला जा सके. वही क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जो व्यक्ति शराब का सेवन करने, व्यवसाय करने एवं बनाने में संलिप्त हैं. इसकी सही जानकारी मिल सकेगी एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसकी सूचना तुरंत थाना को करें. क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति शराब से जुड़े व्यवसाय में संलिप्त हैं उनकी अब खैर नहीं. थानाध्यक्ष ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने एवं शराब के धंधे में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. कोई भी इस धंधे में लिप्त पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर चौकीदार पैरेड सप्ताह में चौकीदार रामचंद्र पासवान, चंदन कुमार चौधरी, मंगल पासवान, गोपाल पासवान, भैयाजी पासवान, गोपाल पासवान, मिथिलेश पासवान, विजय पासवान, अरुण पासवान, सनोज पासवान, रमेश पासवान सहित अन्य चौकीदार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >