150 छात्र-छात्राएं को आपदा से बचने के लिए दिया गया प्रशिण

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के सभागार भवन में 18 अप्रैल से आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन आपदा से बचने के तरीके बताए गए

मधेपुरा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के सभागार भवन में 18 अप्रैल से आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन आपदा से बचने के तरीके बताए गए. प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं को गला में फंसा सिक्का या कोई अन्य वस्तु को निकालने का तरीका, धुंआ में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकलने का तरीका, ट्रामा के मामले में पीड़ित व्यक्ति को खपच्ची बांधने का तरीका समेत कई अन्य आपदाओं से बचने के तरीके बताया गया. इस दौरान पटना से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया. प्रधानाचार्य ने लिया जायजा- प्रधानाचार्य प्रो डा कैलाश प्रसाद यादव, अर्थपाल डा रत्नदीप, परीक्षा नियंत्रक डा कुमार गौरव, डा मिंटू कुमार मेनन, डा चंद्रदीप यादव, डा विजय कृष्ण, डा नीलू कुमारी, अंकिता कुमारी व पटना से पहुंचे एसडीएमए आनलाइन डाटा इंचार्ज रौशन कुमार पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण करते दिखे. साथ ही कुलसचिव डा अशोक कुमार सिंह व राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक डा विवेक कुमार लगातार प्रशिक्षण का मानिटरिंग करते हुए दिखे. – 150 से अधिक छात्र हैं शामिल – एसडीआरएफ के प्रशिक्षक एसएचसी कौशल कुमार, सीटी योगेश सिंह, पंकज कुमार, राजीव कुमार, चंदन कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक तीन दिन का प्रशिक्षण सत्र समाप्त हो चुका है. जिसमें 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया है. साथ ही आपदा में फंसे व्यक्ति का ब्लड कंट्रोल करना, पीएचटी करना, प्राथमिक उपचार देना, बेहोश व्यक्ति को होश में लाने के तरीके, किसी के गला में फंसे हुए सिक्का या कोई व्यक्ति वस्तु को निकालने का तरीका, सीपीआर देना, घायल व्यक्ति का लिफ्टिंग करना या उन्हें सुरक्षित बाहर निकलाने के उपाय बताए गए. – प्रशिक्षण लेने के सभी संसाधन है उपलब्ध – प्रधानाचार्य प्रो डा कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि 150 से अधिक छात्र-छात्राओं के रहने-खाने एवं प्रशिक्षण लेने के सभी संसाधन उपलब्ध है. अर्थपाल डा रत्नदीप ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास तो होता ही है. मौके पर सीनेट सदस्य डा दीपक कुमार राणा, असिस्टेंट प्रोफेसर डा मिथिलेश कुमार, डा शहरयार अहमद, डा मनोज कुमार ठाकुर, महाविद्यालय कर्मी मनीष कुमार, अकाउंटेंट हामिद राजा, बड़ा बाबू नारायण ठाकुर, विनोद कुमार, धीरेंद्र ठाकुर, सुनील, मोती, गणेश, लाल बहादुर, राधे यादव समेत अन्य कर्मी सहयोग देते हुए दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >