अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन का किया गया उद्घाटन

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन का किया गया उद्घाटन

ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेशना पंचायत में सोमवार को लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन का उद्घाटन बीडीओ परमानंद पंडित, रेशना पंचायत के मुखिया शिवनारायण मंडल ने किया. वहीं स्वच्छता कर्मी झंडी दिखाकर रवाना किया. बीडीओ ने कहा कि लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के तहत कचरा उठाव प्रबंधन को लेकर कचरा भवन का उद्घाटन किया गया है. उन्होंने बताया कि पंचायत में ठोस व तरल पदार्थ को स्वच्छता कर्मी ठेला पर घर घर जाकर कचरा का उठाव करेंगे. इसके लिए प्रत्येक वार्डों में लोगों के घरों के सामने एक हरा और एक नीला डस्टबिन लगाया जायेगा. उसी डस्टबिन में कचरा जमा करने के बाद स्वच्छता कर्मी ठेला के माध्यम से उठाव करेंगे. स्वच्छता प्रखंड समन्वयक खुशबू कुमारी ने बताया कि गांव में कचरा उठाव को लेकर सभी वार्ड में स्वच्छता कर्मियों को ई-रिक्शा, ठेला रिक्शा, ड्रेस टोपी पहनाकर प्रत्येक वार्ड के लिए रवाना किया गया. मौके पर सभी ग्राम पंचायत के पर्यवेक्षक संजय सिंह, श्याम कुमार, मुरारी, शंकर, बमबम, बिनोद, कार्यपालक सहायक नवीन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >