स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जागरूक

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जागरूक

चौसा.

प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने मतदाताओं को जागरूक किया. छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान शत प्रतिशत कराने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया.

वही प्रखंड के चौसा पूर्वी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार ने बारी-बारी से उन सभी पंचायतों में चिन्हित गांव में जहां पूर्व के चुनाव में मत प्रतिशत कम रहा है एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता किया जायेगा. इसी अभियान में स्वच्छता कर्मी के सहयोग से कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर कार्यपालक सहायक अमर कुमार पासवान, स्वच्छता पर्यवेक्षक शमशाद अंसारी, सद्दाम हुसैन, कृष्ण कुमार, अजीत कुमार, दासो शर्मा, निरंजन पासवान, आशीष कुमार, पिन्टु कुमार, रिषिदेव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >