मैट्रिक परीक्षा में योगदान नहीं करने वाले 14 वीक्षकों से डीपीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

मैट्रिक परीक्षा में योगदान नहीं करने वाले 14 वीक्षकों से डीपीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक वेतन स्थगित मधेपुरा. वेद व्यास कॉलेज मधेपुरा एवं आरपीएम डिग्री कॉलेज में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में प्रतिनियुक्ति 14 वीक्षक द्वारा अध्यावधि तक योगदान नहीं किया है. इस बाबत शनिवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने पत्र जारी कर सभी से स्पष्टीकरण पूछा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि सभी की प्रतिनियुक्ति परीक्षा प्रारंभ तिथि 17.02.2026 से पूर्व की गयी है. इससे स्पष्ट होता है कि आप सभी के द्वारा उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना, कर्तव्य की प्रति उदासीनता को प्रदर्शित करता है. क्यों नहीं आप सभी के विरूद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाय. वीक्षकों में मवि हनुमान नगर चौड़ा शिक्षिका शोभा कुमारी, प्रोजेक्ट बालिका उवि सिहेश्वर के शिक्षिका रैना कुमारी, उमवि लालपुर सरोपट्टी सिहेश्वर के शिक्षिका श्रुति प्रिया, मवि बभनी गम्हरिया की शिक्षिका सपना पटेल, उमवि सिंदुबारी ग्वालपाड़ा की शिक्षिका अपर्णा भारती, नव प्रावि शहजादपुर उदाकिशुनगंज के शिक्षक रमण कुमार, मवि वृन्दावन मुरलीगंज के शिक्षक नितिश कुमार भारती, मवि कमलपुर घैलाढ के शिक्षक सोनू कुमार, रास बिहारी प्लस टू विद्यालय मधेपुरा के उमेश राम, उमवि हुलास टोला मधेपुरा के शिक्षक ज्योतिश कुमार, उमवि नारायणपाल के शिक्षक अरविंद कुमार, मवि गोठ बरदाहा के शिक्षक विकाश सिंह, उमवि बारी के शिक्षक त्रिभुवन कुमार, नव प्रावि बेलदारी के शिक्षक चंदन कुमार शामिल है. सभी को 24 घंटे के अंदर साक्ष्य आधारित स्पष्टीकरण कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया है. जबाव नहीं मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक वेतन स्थगित किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >