बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं : नपं अध्यक्ष

बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं : नपं अध्यक्ष

दो दिवसीय बालिका कबड्डी व वालीबॉल प्रतियोगिता संपन्न मधेपुरा. प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विजेता-उप विजेता खिलाड़ियों को नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम कुमारी ने कप देकर के सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. हर क्षेत्र में बेटियां बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. प्रतियोगिता प्रभारी जिला कबड्डी संघ के संयोजक शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने बताया कि कबड्डी बालिका वर्ग में आठ टीम ने भाग लिया. इसमें उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिया, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जीतापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहा, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगोरा बिहारीगंज, मध्य विद्यालय बसंतपुर दक्षिण शंकरपुर, अधिक लाल मध्य विद्यालय मधेपुरा, जगजीवन आश्रम मधेपुरा, मध्य विद्यालय ईटहरी सिंहेश्वर की टीम ने भाग लिया. वालीबॉल में दो टीम शिवनंदन प्रसाद इंटर विद्यालय मधेपुरा और जगजीवन आश्रम मधेपुरा की टीम ने हिस्सा लिया. बालिका वर्ग कबड्डी के फाइनल में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिया ने 58 प्राप्त कर विजेता कप पर कब्जा जमाया, जबकि मध्य विद्यालय जीतपुर टीम 45 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही. वालीबॉल बालिका वर्ग में शिवनंदन प्रसाद इंटर स्तरीय विद्यालय ने विजेता कप पर कब्जा जमाया. मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम की टीम उपविजेता रही. कार्यक्रम में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिंहेश्वर के निदेशक रुपेश कुमार, खेल शिक्षक विमल कुमार भारतीय, मनोज कुमार, अरुण कुमार, आनंद कुमार, चंदन कुमार, प्रशिक्षक रामानुज यादव ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय के विनय कुमार सिंह व रत्नेश कुमार मौजूद थे. निर्णायक की भूमिका में कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार, गुलशन कुमार, गौरी शंकर कुमार राहुल कुमार,अमित आंनद,नीरज कुमार, लुसी कुमारी, नरेश कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, सुगंध कुमार, सौरभ कुमार, राखी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, शिवानी सिंह ने अग्रणी भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >