संभाली लोकतंत्र की जिम्मेदारी, रजनी मुरलीगंज व सिंहेश्वर में चला मतदाता जागरूकता अभियान

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता के तहत जिले के मुरलीगंज प्रखंड के रजनी पंचायत व सिंहेश्वर प्रखंड के वार्ड संख्या 12 में स्वच्छता कर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

मधेपुरा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता के तहत जिले के मुरलीगंज प्रखंड के रजनी पंचायत व सिंहेश्वर प्रखंड के वार्ड संख्या 12 में स्वच्छता कर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों ने घर-घर जाकर ग्रामीण समुदाय को मतदान के महत्व से अवगत कराया तथा आगामी छह नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की. इस दौरान लोगों को प्रेरित करने हेतु आकर्षक नारे लगाए गये. “मतदान हमारा अधिकार है, इसका करें हम उपयोग सार्थक “पहले मतदान, फिर जलपान-यही है सच्चे नागरिक की पहचान. स्वच्छता कर्मियों ने संदेश दिया कि जैसे सफाई से समाज सुंदर बनता है, वैसे ही मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है. ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और शपथ ली कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करेंगे. इस पहल का उद्देश्य मतदाता भागीदारी को बढ़ाना एवं स्वच्छ लोकतंत्र के निर्माण में जनसहयोग सुनिश्चित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >