बड़े भाग्य से पुण्य आत्माओं को मनुष्य तन होता है प्राप्त : आचार्य कृपा शंकर

बड़े भाग्य से पुण्य आत्माओं को मनुष्य तन होता है प्राप्त : आचार्य कृपा शंकर

आलमनगर. आज के मशीनी युग में खुद का मेहनत करना छोड़ पूर्ण रूपेण मशीन पर आश्रित हो जाने से कभी भी परिवार, समाज व राष्ट्र का विकास संभव नही है. बड़े भाग्य से पुण्य आत्माओं को मनुष्य तन प्राप्त होता है. मनुष्य का तन प्राप्त कर जो परमात्मा की भक्ति न करे उसका जीवन बेकार है. देवता भी मनुष्य का तन पाने को लालायित रहते है. जब साधक गुरु से ज्ञान प्राप्त कर परमात्मा की भक्ति करता है तब उसे आत्मा का दर्शन होता है. उक्त अमृत वाणी नगर पंचायत अंतर्गत बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन चित्रकूट के आचार्य कृपा शंकर जी महाराज ने कही. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने पर बल देते हुए कहा कि ग्रंथों के अनुसार धर्म का संग्रह कर सदैव सदाचार का पालन करना ही मानव तन का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि जिसकी निष्ठा भगवान की कथा सुनने में है. उसे जीवन के जन्म-मरण से मुक्ति मिलना तय है. व्यस्त जीवन शैली में लोगों को जब भी मौका मिले उसे भगवान के कथा का श्रवण करनी चाहिए. लोग जो भी चीज अर्जित करते हैं, वो सारी की सारी यहीं धरी रह जाती है. मनुष्य के किये गये सुकर्म और भगवान के भक्ति में बिताये समय ही उसके साथ जाता हैं. इसलिए मनुष्यों को आत्मिक शांति के लिए श्रीराम कथा का श्रवण करनी चाहिए. श्रीराम कथा के श्रवण से पापों से मुक्ति मिलती है. सत्य की राह पर चलकर ही मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है. मुक्ति का एक मात्र साधन मोक्ष की प्राप्ति है. इसके अलावा सहयोगी संतों द्वारा गाये गये संगीतमय भजन व कीर्तन का काफी संख्या में उपस्थित महिला व पुरुष श्रृद्धालुओं ने आनंद उठाया संत-महात्माओं के संगीतमय भजन व कीर्तन की प्रस्तुति पर उपस्थित महिला व पुरुष श्रद्धालु झूमते नजर आये. नौ दिवसीय दिव्या श्रीराम कथा के आयोजन से नगर पंचायत व प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों का माहौल भक्तिमय हो उठा है. प्रवचन कार्यक्रम में खासकर महिला श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ देखी जा रही है. नौ दिवसीय दिव्या श्रीराम कथा को लेकर चन्द्रशेखर चौधरी, सुबोध ऋषि देव, राजेश्वर राय, साधु शरण बाबा, मनोज ठाकुर, डिम्पल सिंह आदि सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >