मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर को बीडी कॉलेज, मीठापुर, पटना में सोमवार को होने वाले 22वां प्रो (डॉ) विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया गया है. डॉ शेखर ने बताया कि भारत की अवधारणा विषयक इस व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता प्रज्ञा केंद्र के राष्ट्रीय समन्वयक रामाशीष सिंह होंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय पटना के कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह करेंगे एवं मुख्य अतिथि भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला के अध्यक्ष प्रो. शशि प्रभा कुमार होंगे. इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम, मुजफ्फरपुर के सचिव स्वामी भावात्मानंद आशीर्वचन देंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो आरपी श्रीवास्तव, आईसीपीआर, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रो रमेशचन्द्र सिन्हा एवं मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रो एस पी शाही की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विषय प्रवेश भारत विकास विकलांग न्यास के संस्थापक महासचिव पद्मश्री विमल कुमार जैन करेंगे. स्वागताध्यक्ष की भूमिका बी डी कॉलेज पटना की प्रधानाचार्या प्रो रत्ना अमृत एवं दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर कुमार पाण्डेय निभायेंगे.
विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला आज

विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला आज
Copied link
उद्घाटन पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय पटना के कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह करेंगे