शातिर अपराधी दिलखुश हथियार के साथ गिरफ्तार

शातिर अपराधी दिलखुश हथियार के साथ गिरफ्तार

मधेपुरा. शातिर अपराधी व कई कांडों में संलिप्त दिलखुश कुमार को पुलिस ने हथियार व नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो कि नौ फरवरी 2025 को ग्वालपाडा (अरार) थानान्तर्गत रात्रि में ट्रक व बस को रोककर हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. कांड को गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया, जिसमें अरार ओपी व तकनीकी शाखा को शामिल किया गया था. टीम ने सूचना संकलन करते हुये व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए सहरसा जिला पुलिस के साथ छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में घटना में संलिप्त अपराधी छोटू कुमार केसरी को सहरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस दबिश के कारण रामसिंह उर्फ रामरतन सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. घटना में संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी के दौरान इनलोगों द्वारा पुलिस पर हमला भी किया गया था. इसी क्रम में 19 फरवरी को सूचना मिली की उक्त घटनाओं में संलिप्त शातिर अपराधी सदर थानान्तर्गत कृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड नंबर चार स्थित जीवन यादव के लॉज में छीपा हुआ है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर के नेतृत्व में पुनि-सह-थानाध्यक्ष सदर थाना, सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी व तकनीकी शाखा की टीम गठित करते हुये उक्त स्थान की घेराबंदी की. अपराधी दिलखुश कुमार को एक पिस्तौल, एक कट्टा, पांच कारतूस व एक लाख दो हजार पांच सौ रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना में संलिप्त अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल में शामिल पुअनि धर्मेन्द्र कुमार, विकाश कुमार मिश्रा, राजीव कुमार, संतोष कुमार, रितेश कुमार, सअनि रवि रंजन सिंह, पीटीसी अभय कुमार रवि, सिपाही चितरंजन कुमार, कौशल कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >