वट सावित्री पर्व आज, बाजारों में खरीदारी से बढ़ी रौनक

वट सावित्री पर्व को लेकर शुक्रवार को बाजार पूरी तरह रंगीन रहा. मुख्य बाजार में महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान सुभाष चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज चौक और आसपास के बाजार में सुबह से देर शाम तक खरीदारी करते देखा गया.

मधेपुरा. वट सावित्री पर्व को लेकर शुक्रवार को बाजार पूरी तरह रंगीन रहा. मुख्य बाजार में महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान सुभाष चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज चौक और आसपास के बाजार में सुबह से देर शाम तक खरीदारी करते देखा गया. साड़ी व शृंगार सामग्री की दुकानों पर भीड़ सबसे ज्यादा भीड़ देखी गयी. दुकानदारों की माने तो पर्व के कारण बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है. बाजार में रंग-बिरंगी साड़ियों व पारंपरिक शृंगार सामग्री की मांग अधिक बढ़ी हुई है. पूजन सामग्री व फलों की बढ़ी मांग वट वृक्ष की पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है. कच्चा सूत, धूप, दीप, अगरबत्ती और पूजा की अन्य वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. फल विक्रेताओं के यहां भी भीड़ उमड़ रही है. केले, आम और अन्य मौसमी फलों की बिक्री में तेजी आयी है. दुकानदारों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में ग्राहकों की संख्या लगभग दोगुनी हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >