वाजपेयी का प्रधानमंत्रित्व काल स्वर्ण काल – डॉ मधेपुरी

वाजपेयी का प्रधानमंत्रित्व काल स्वर्ण काल – डॉ मधेपुरी

मधेपुरा.

प्रखर भारतीय राजनेता, विचारक, वक्ता, लेखक व कवि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरुवार को मनायी गयी, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी-साहित्यकार डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने की. डॉ मधेपुरी ने कहा कि अटल जी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे.

डॉ मधेपुरी ने कहा कि कवि के रूप में अटल जी की ””मेरी इक्यावन कविताएं”” प्रसिद्धि प्राप्त काव्य संग्रह है. उनके पिताजी भी जाने-माने कवि थे. विरासत के रूप में उन्हें काव्य रचनाशीलता प्राप्त हुई थी. मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को संदर्भित करते हुये डॉ मधेपुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल जी के कार्यकाल में परमाणु परीक्षण सफल रहा. अटल जी के कार्यकाल में ही स्वर्ण चतुर्भुज योजना व नदियों को जोड़ने की योजनाएं आदि भारत को विकसित भारत बनाने वाली योजनाओं के रूप में शुमार किया जाता रहेगा. डॉ मधेपुरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का प्रधानमंत्रित्व काल स्वर्ण काल के रूप में याद किया जाता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >