तांबा का कटा हुआ पाइप के साथ दो युवक गिरफ्तार

तांबा का कटा हुआ पाइप के साथ दो युवक गिरफ्तार

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से पुलिस ने दो युवकों को तांबा के पाइप के साथ गिरफ्तार किया है, जिसे सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि गार्ड सुपरवाइजर रामानंद पाठक ने थाने में दिये आवेदन में बताया कि पलंबर के द्वारा सूचना दी गयी थी कि ब्लॉक पांच के ऊपर से दो तीन युवक झांक रहा है. अन्य सुरक्षा गार्ड के द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचने पर देखा कि काफी संख्या में तांबा का पाइप कटा हुआ है. गिनती करने पर 68 पीस पाइप पाया. पकड़ाये युवकों की पहचान भर्राही बाजार वार्ड 10 निवासी मनीष मल्लिक व वार्ड सात निवासी पंकज मल्लिक के रूप में हुई. वहीं दूसरी तरफ उपाधीक्षक सह आपातकालीन इंचार्ज डॉ प्रिय रंजन भास्कर ने बताया कि लाखों रुपए की क्षति हुई है. ब्लॉक पांच में शिशु, महिला सहित अन्य विभाग है. एसी की पाइप कटने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >