दो वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

दो वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

ग्वालपाड़ा.

थाना क्षेत्र से दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शाहपुर वार्ड नंबर आठ निवासी बंटी कुमार को बुधवार की रात रात्रि गश्ती के दौरान छापेमारी अभियान के तहत गिरफ्तार किया. बंटी कुमार हत्या एवं आर्म एक्ट के अभियुक्त हैं. बंटी कुमार पर एसटी 67/26 में मधेपुरा न्यायालय से वारंट जारी किया गया था. जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं दूसरी तरफ जोतमनोहर झंझरी वार्ड नंबर 14 निवासी मक्का खां उर्फ बसीम खां जो आर्म्स एक्ट के अभियुक्त है. वहीं एसटी 243/19 के नामित अभियुक्त के खिलाफ मधेपुरा न्यायालय से वारंट जारी किया गया था. वहीं मक्का खां उर्फ बसीम खां पुलिस को चकमा दे कर फरार चल रहे थे. जिसे पुलिस बल के सहयोग से बुधवार की रात छापामारी अभियान चला कर घर से गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >