बकरी चोरी करते दो चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मधुबन पंचायत के कंचन टोला गांव में सोमवार की दोपहर चोर को बकड़ी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया

उदाकिशुनगंज

. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मधुबन पंचायत के कंचन टोला गांव में सोमवार की दोपहर चोर को बकड़ी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके बाद ग्रामीणों ने गिरफ्तार दो चोर को जमकर धुनाई कर दी. उसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार दी. मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों चोर को थाने लायी. उसके बाद गिरफ्तार दोनों चोर ने बकड़ी चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. गिरफ्तार चोर की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो के राजकुमार चौधरी के पुत्र शंकर कुमार 22 वर्ष एवं धर्मेंद्र यादव के नाबालिग पुत्र दिलखुश कुमार 14 वर्ष के रूप में है. जबकि तीसरा चोर बौकू साह के पुत्र कैलू कुमार फरार हो गया है. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पिड़िता मंगल यादव के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन के आधार पर अग्रेत्तर कारवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >