मंजौरा ओपी की कार्रवाई, शराब व बाइक समेत दो धंधेबाज दबोचे
पुलिस ने मौके पर बरामद शराब की मापी की, जो कुल 50 लीटर पायी गयी.
By Kumar Ashish | Updated at :
गुप्त सूचना पर छापेमारी, भारी मात्रा में देशी शराब बरामद
– 50 लीटर देशी चुलाय शराब व बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
उदाकिशुनगंज
अनुमंडल के मंजौरा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये 50 लीटर अवैध देशी चुलाय शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जौतेली संथाल टोला में एक बाइक पर सवार दो युवक अवैध शराब की खेप लेकर एक झोपड़ीनुमा घर में पहुंचे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये छापेमारी की और दोनों तस्करों को मौके से दबोच लिया. इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गयी. पुलिस ने मौके पर बरामद शराब की मापी की, जो कुल 50 लीटर पायी गयी. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि जौतेली संथाल टोला में अवैध शराब की तस्करी की सूचना लगातार मिल रही थी और पुलिस को इन तस्करों की लंबे समय से तलाश थी. गिरफ्तार तस्करों की पहचान पुरैनी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या छह निवासी शंभू मुखिया के पुत्र सुनील कुमार उर्फ टिललू तथा चूल्हों मंडल के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी स्वयं को उत्पाद विभाग का गुप्तचर बताकर लोगों को भ्रमित करते थे और इसी आड़ में अवैध शराब की तस्करी का धंधा चला रहे थे. पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.