एसी-एसटी एक्ट के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

एसी-एसटी एक्ट के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

नामजद आरोपी नयानगर पंचायत के सिंगारपुर गांव से हुआ गिरफ्तार उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत के सिंगारपुर गांव के दो नामजद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी पर एसी-एसटी का मामला दर्ज था. थाने में केस दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर बुधामा ओपी अध्यक्ष जियुत राम को सूचित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी संतोष मुखिया व उसकी पत्नी तकीना देवी को उसके घर सिंगारपुर से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. शेष बचे नामजद फरारी आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >