अलग- अलग जगहों से दो शराबी गिरफ्तार

अलग- अलग जगहों से दो शराबी गिरफ्तार

गम्हरिया. पुलिस ने अलग- अलग जगहों से दो शराबी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि अलग- अलग जगहों से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति शराब के नशा में हंगामा कर रहा है. जिसके बाद उक्त स्थलों पर पुलिस बल को भेज कर सुपौल जिला के झऊरा निवासी नीरज कुमार व गम्हरिया के गोना वार्ड एक निवासी लालमोहन को गिरफ्तार किया गया. ब्रेथ एनलाइजर से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई. जिसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >