जदयू नेता हत्याकांड में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

जदयू नेता हत्याकांड में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

प्रतिनिधि, आलमनगर

जदयू नेता गोपाल शर्मा की हत्या का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया. इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को आलमनगर थाना क्षेत्र के महदीपुर में अपराधियों ने गोपाल शर्मा की हत्या कर दी थी. हालाकि परिजनों ने छह नामजद सहित अन्य को आरोपी बनाया गया था. पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में मामले का उद्भेदन सहित हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था. जिसमें थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी सहित टेक्निकल सेल के अधिकारी व अन्य पुलिस बल शामिल किया गया था. इसी क्रम में पुलिस द्वारा दो अपराधी सिद्दार्थ कुमार पिता जितेंद्र पंडित खाडा वार्ड नंबर नौ व रामप्रवेश मुखिया उर्फ रामभरोस मुखिया पिता सुरेश मुखिया उर्फ मूलहो मुखिया खाडा वार्ड नंबर तीन को गिरफ्तार किया, जिसके पास से हत्या में दो प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया. उक्त दोनों अपराधी ने इस हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर इस हत्याकांड का उद्वेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >