ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल, रेफर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल, रेफर

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

स्टेट हाईवे 91 पर गुरुवार को कार्तिक चौक के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया. घायल की पहचान पूर्णिया जिला के सलखुआ जानकीनगर थाना क्षेत्र अंर्तगत रमजानी वार्ड सात निवासी मो रसिक व वार्ड आठ निवासी मो आजाद के रूप में हुई. चिकित्सक ने बताया कि मो रसिक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.. वही मो आजाद की स्थिति सामान्य है.इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में दो व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है. क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >