एक वारंटी सहित दो गिरफ्तार

एक वारंटी सहित दो गिरफ्तार

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र के अलग- अलग पंचायतों से बुधवार की रात्रि पुलिस ने एक वारंटी व एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी रघुनंदन सरदार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं इसरायन बेला पंचायत के वार्ड संख्या एक खुटहरही टोला में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर पुलिस ने एक शराबी को हिरासत में ले लिया. जांचोंपरांत शराब की पुष्टि करते ही मद्द निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.यह जानकारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >