गिट्टी लदा ट्रक पलटा, उपचालक जख्मी

गिट्टी लदा ट्रक पलटा, उपचालक जख्मी

मुरलीगंज.

मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 पर रतनपट्टी मोड़ से पहले गुरुवार की अहले सुबह गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में उपचालक का हाथ टूट गया.बताया कि ट्रक (नंबर जेएच 16 एफ 7377) बिहारीगंज की ओर से मुरलीगंज होते हुये जदिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान रतनपट्टी मोड़ से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पलटने से उपचालक का एक हाथ ट्रक के नीचे दब गया. ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से ट्रक को थोड़ा उठाकर उपचालक को बाहर निकाला. इसके बाद उसे उपचार के लिए मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया.

ट्रक चालक झारखंड के जिला पाकुड़ निवासी मुगलेश्वर ने बताया कि सड़क पर भैंस आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >