एसएच 58 पर दुर्घटना में ट्रक चालक की हुई मौत

एसएच 58 पर दुर्घटना में ट्रक चालक की हुई मौत

पुरैनी. पुरैनी मुख्यालय के डुमरैल चौक के पास गरुवार को एसएच 58 पर हादसे में एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह एसएच 58 पर दो ट्रक में टक्कर हो गयी. घटना की सूचना पर पुरैनी के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक में फंसे मृत चालक को जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला. मृतक की पहचान जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह गांव के क्रिस्टो यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >