ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार जख्मी

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार जख्मी

कुमारखंड. मीरगंज-जदिया स्टेट हाईवे-91 पर ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार जख्मी हो गया. जख्मी अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज गांव निवासी जितेंद्र शर्मा है. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात जितेंद्र शर्मा शंकरपुर थाना के दमगारा गांव निवासी ससुर कुशुमलाल शर्मा के यहां जा रहा था. इसी दौरान गढ़िया गांव के पास ट्रक-ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार जख्मी हो गया. लोगों ने जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अतुल कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहुंच कर घटना का जायजा लिया व ट्रक को जब्त कर थाना लाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >