ट्रक व ट्रैक्टर में हुई टक्कर, चालक जख्मी

ट्रक व ट्रैक्टर में हुई टक्कर, चालक जख्मी

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसएच 91 उदाकिशुनगंज -बिहारीगंज पथ पर गोरपार प्लाई मील के सामने शनिवार को ट्रक व ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी, जिससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जिसे लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया गया. दुर्घटना में घायल ट्रैक्टर चालक पूर्णिया जिले के बीकोठी थाना क्षेत्र के मुरबल्ला गांव के उपेंद्र महतो का पुत्र अमृत कुमार महतो (36) है. घटना के बाबत उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल बिहारीगंज थाने क्षेत्र में पड़ता है. घटना की सूचना बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित रंजन को दे दी गयी है. पुलिस जांच में जुट गयी है. फिलहाल घटनास्थल पर दो चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर तैनात कर दिया गया है. देर शाम तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >