विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मिला प्रशिक्षण

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मिला प्रशिक्षण

मधेपुरा. विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्थित कला भवन मधेपुरा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह अनुमंडल पदाधिकारी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 72- सिंहेश्वर उपस्थित थे. भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण कराये जाने के निर्देश जारी किये है. विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण, गणना प्रपत्रों के वितरण व संग्रहण के लिए एक व्यापक डिजिटल प्रचार अभियान संचालित किया जायेगा. यह अभियान 25 जून 23025 से 26 जुलाई, 2025 तक चलेगा व इसका थीम – “वोटर लिस्ट से जुड़ेंगे, तभी तो अपनी सरकार चुनेंगे! ” रखा गया है. इस प्रक्रिया के तहत मतदान केंद्र पदाधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे. पुनरीक्षण के दौरान आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 326 तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 16 में उल्लेखित मतदाता के रूप में पंजीकरण की पात्रता और आयोग्यता संबंधी प्रावधानों का पूरी तरह से पालन करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >