वित्तीय वर्ष 2025-26 में आत्मा योजना के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों के चार-चार चयनित पंचायतों में रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन आधारित विषय पर दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार से हुआ. . यह प्रशिक्षण तीन फरवरी तक जिले के 13 प्रखंडों के 52 पंचायतों अलग-अलग तिथि को होगा. जिला कृषि पदाधिकारी-सह-आत्मा के निदेशक रीतेश रंजन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, प्रखंड स्तर के प्रसार कर्मियों व जिला स्तर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किसानों को रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन के आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी जायेगी. इससे किसान बेहतर एवं लाभकारी खेती कर सकें. उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित 75 कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित की गयी. ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत झिटकिया कलहौता में वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डॉ सुरेंद्र कुमार चौरसिया ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया. वहीं पुरैनी प्रखंड के कुरसंडी पंचायत अंतर्गत वासुदेवपुर में बीएओ अंशुली प्रिया तथा उदाकिशुनगंज प्रखंड के मधुबन पंचायत में वैज्ञानिक राहुल कुमार वर्मा व प्रखंड कृषि पदाधिकारी आत्मा शंकर कुमार ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.