विज्ञान प्रदर्शनी में बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों ने मारी बाजी

विज्ञान प्रदर्शनी में बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों ने मारी बाजी

मधेपुरा. कला भवन में जिला स्तरीय युवा महोत्सव सह विज्ञान मेला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों व कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य व नाटक जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिनमें छात्रों की कला और प्रतिभा की झलक देखने को मिली. इस दौरान आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विकसित अनेक नवाचारी वैज्ञानिक मॉडल व प्रोजेक्ट्स भी प्रदर्शित किए गए, जिन पर दर्शकों ने उत्सुकता दिखायी. मौके पर बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार अमर, संयोजक प्रो विक्की आनंद व सह-संयोजक प्रो पंकज कुमार ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है. विज्ञान प्रदर्शनी में बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से प्रथम पुरस्कार अंकित कुमार, यशवंत कुमार व पियूष कुमार ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय पुरस्कार शिवम राज, शुभम कुमार, निखिल, सतीश कुमार व सुधांशु शरण को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >