12 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

12 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

नशामुक्त कोशी अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई

उदाकिशुनगंज .

पुलिस अधीक्षक के निर्देश व उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत उदाकिशुनगंज पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 12 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक व एक मोबाइल भी बरामद किया गया है.

जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब सात लाख 50 हजार रुपये है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान निरंजन कुमार पिता गजेंद्र यादव, पंचेलाल पासवान पिता स्वर्गीय जगधर पासवान दोनों करौती वार्ड नंबर 13 व सैनी कुमार पिता स्वर्गीय जयप्रकाश सहनी शाकिन बैजनाथपुर थाना उदाकिशुनगंज के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ उदाकिशुनगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी अभियान में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, एसआइ नीरज कुमार, एसआइ राजेश चौधरी, एसआइ गौरव कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >