छिनतई के मोबाइल के साथ तीन लुटेरा गिरफ्तार

छिनतई के मोबाइल के साथ तीन लुटेरा गिरफ्तार

प्रतिनिधि, कुमारखंड

थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपट्टी सुखासन पंचायत के सुखासन निवासी युवक से मोबाइल छीनकर भागे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार सुखासन निवासी अमरेश कुमार सोमवार को साइकिल से केवटगामा चौक से घर जा रहा था. इसी दौरान केवटगामा मोड़ के पास तीन युवकों ने रोककर गाली-गलौज करते हुए मोबाइल छीन लिया. तीनों बदमाश बाइक से कुमारखंड की ओर भाग गया. बदमाश की पहचान बिशनपुर कोरलाही निवासी सतीश कुमार, बिशनपुर कोरलाही निवासी समर कुमार एवं ऋषभ कुमार के रूप में हुई. पीड़ित ने इसकी सूचना प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष स्नेह सेतू को दी. थानाध्यक्ष ने बिशनपुर कोरलाही निवासी बिरंची यादव के घर छापेमारी कर सतीश कुमार को पकड़ लिया. पकडाये युवक की तलाशी में बिना सीम कार्ड लगा एक मोबाइल बरामद हुआ. लूट की घटना में शामिल समर कुमार एवं ऋषभ कुमार के घर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर तीनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >