ग्वालपाड़ा . प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में मंगलवार को पोषण भी, पढ़ाई भी विषय पर परियोजना स्तर पर सेविकाओं का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. प्रशिक्षण के प्रथम दिन मंगलवार को प्रशिक्षक प्रखंड समवन्यक बंदना कुमारी और महिला पर्यवेक्षिका वैशाली कुमारी ने सेविकाओं को पोषण भी, पढ़ाई भी विषय पर बच्चों को पोषण के साथ पढ़ाई कैसे कराया जाये, इसके बारे में जानकारी दी. वही प्रशिक्षक बंदना व वैशाली ने कहा कि सेविकाओं को शून्य से तीन वर्ष के बच्चों के लिए गृह भ्रमण व तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए केंद्रों में सेविकाओं द्वारा गतिविधियों के माध्यम से किया जायेगा. केंद्र को समय पर संचालन करने व साफ- सफाई किये जाने की बात कही. उन्होंने बताया कि परियोजना के 74 सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रारंभिक बचपन की शिक्षा व पोषण में सुधार के उद्देश्य से पोषण भी पढ़ाई भी अभियान की शुरुआत की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
