समाहरणालय में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल शिविर का हुआ शुभारंभ

समाहरणालय में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल शिविर का हुआ शुभारंभ

मधेपुरा. समाहरणालय परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने किया. शिविर 28 से 30 जनवरी 2026 तक चलेगा. शिविर के माध्यम से पासपोर्ट से संबंधित आवेदनों के दस्तावेज जांच व सत्यापन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी जा रही है. आवेदक पासपोर्ट सेवा कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कर शिविर में पहुंच रहे हैं. शिविर में कार्यरत कर्मियों द्वारा आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है. आवेदकों को निर्धारित दस्तावेजों के अतिरिक्त विभाग द्वारा निर्गत ए/जी अथवा एच प्रमाण-पत्र भी जमा करना अनिवार्य बताया गया. पासपोर्ट कार्यालय के प्रतिनिधि ने बताया कि आवेदकों की बढ़ती संख्या एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के मोबाइल शिविरों के आयोजन पर विचार किया जायेगा, जिससे आमजन को पासपोर्ट सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकें. मौके पर अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >